By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vartahar NewsVartahar NewsVartahar News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • धर्म-कर्म
  • पर्यटन
  • यूथ
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: एनयूजेआई के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियां जोरों पर, जयपुर में नवंबर में जुटेंगे देशभर से सैंकड़ों पत्रकार
Share
Font ResizerAa
Vartahar NewsVartahar News
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • धर्म-कर्म
  • पर्यटन
  • यूथ
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • धर्म-कर्म
  • पर्यटन
  • यूथ
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Follow US
Vartahar News > Blog > Blog > एनयूजेआई के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियां जोरों पर, जयपुर में नवंबर में जुटेंगे देशभर से सैंकड़ों पत्रकार
Blogसामाजिक

एनयूजेआई के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियां जोरों पर, जयपुर में नवंबर में जुटेंगे देशभर से सैंकड़ों पत्रकार

Vartahar News
Last updated: September 26, 2026 5:28 pm
Vartahar News
Published: September 26, 2026
Share
SHARE

एनयूजेआई के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियां जोरों पर, जयपुर में नवंबर में जुटेंगे देशभर से सैंकड़ों पत्रकार
—————–
एनयूजेआई की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की पहली बैठक में राष्ट्रीय अधिवेशन को भव्य बनाने पर हुई विस्तृत चर्चा

पत्रकारों की समस्याओं और उनके हितों पर दिया जाएगा अधिक ध्यान

नई दिल्ली। राजस्थान के जयपुर शहर में 28 से 30 नवंबर, 2026 तक होने वाले नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (एनयूजेआई) के राष्ट्रीय अधिवेशन में पत्रकारों की समस्याओं और उनके हितों पर चर्चा करने के लिए देशभर से सैंकड़ों पत्रकार जुटेंगे। इस अधिवेशन में भाग लेने के लिए एनयूजेआई की प्रत्येक राज्य इकाई में जबरदस्त उत्साह है और सभी ने इसे भव्य और सफल बनाने में पूर्ण सहयोग देने पर सहमति जताई है।

शुक्रवार, 25 सितंबर, 2026 को यहां 7 जंतर मंतर रोड स्थित एनयूजेआई के मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राकेश थपलियाल की अध्यक्षता में आयोजित एनयूजेआई की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की पहली बैठक में भाग लेने वाले सदस्यों सहित राज्य इकाइयों के अध्यक्षों और महासचिवों ने एक सुर में तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए इस बात पर जोर दिया कि राष्ट्रीय अधिवेशन में पत्रकारों के हितों पर गंभीर व सार्थक चर्चा के दौरान भारत के विभिन्न प्रदेशों से आने वाले पत्रकारों को अपनी समस्याएं और पत्रकारों से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखने के लिए पर्याप्त समय दिया जाना चाहिए।
कुछ सदस्यों ने यह मांग भी रखी कि राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने वाले पत्रकारों की संख्या बढ़ाई जाए।
इस मुद्दे पर एनयूजेआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राकेश थपलियाल ने आश्वासन देते हुए कहा, ” मैं भी यही चाहता हूं कि पत्रकारों के मुद्दों पर पत्रकारों द्वारा पत्रकारों के बीच विस्तृत चर्चा के लिए पर्याप्त समय दिया जाए। इस बारे में मेजबान राजस्थान इकाई के साथ चर्चा कर इसे सुनिश्चित किया जाएगा।”

एनयूजेआई के महासचिव श्री राकेश शर्मा ने बताया कि जयपुर में जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) द्वारा राष्ट्रीय अधिवेशन के भव्य आयोजन की जोरदार तैयारियां चल रही हैं। राजस्थान के पत्रकार देशभर से आने वाले पत्रकारों की शानदार मेजबानी को पूरी तरह तैयार हैं।

एनयूजेआई के पूर्व अध्यक्ष श्री रास बिहारी ने राज्य इकाइयों से संविधान के अनुसार समय पर चुनाव कराने और एनयूजेआई की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने की बात कही।

एनयूजेआई की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की ऑनलाइन बैठक में एक ‘वेलफेयर फंड’ बनाने पर भी सहमति बनी।
बैठक में यूनियन हितार्थ नियमित रूप से स्मारिका निकालने एवं आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए सभी राज्यों की भागीदारी पर सार्थक चर्चा हुई।

एनयूजेआई के कोषाध्यक्ष श्री रामचंद्र कनौजिया ने फंड एवं स्मारिका के लिए उत्तराखंड से व अधिकाधिक सहयोग दिलाने का भरोसा जताते हुए सभी राज्य इकाइयों से इसमें सहयोग करने का अनुरोध किया।

एनयूजेआई के पूर्व महासचिव श्री प्रसन्न महांति एवं श्री प्रदीप तिवारी, उत्तरप्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री प्रमोद गोस्वामी, श्री सुरेंद्र दुबे और झारखंड के श्री रजत गुप्ता ने अपने विचार रखे।
अनेक वरिष्ठ सदस्यों ने ‘वेलफेयर फंड’ पर सहमति जताते हुए इसे अधिकाधिक सदस्यों को जोड़ने की बात कही। राज्यों में यूनियन की मजबूती एवं पत्रकार समाज के मुद्दों के समाधान पर चर्चा हुई।
महासचिव श्री राकेश कुमार शर्मा ने जयपुर में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन की जानकारी दी। बैठक में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर , उड़ीसा समेत सभी राज्यों के पदाधिकारीगण शामिल हुए।

You Might Also Like

गैरकानूनी जमावड़े और सार्वजनिक स्थान को बाधित करने के आरोपी 17 लोगों को जमानत
अमेरिकन आश्रम की प्रबंधक ने लगायी भूमि पर किए गए कब्जे को हटाने की गुहार
फॉर्म 6 में बदलाव की मंजूरी हमने नहीं दी, उच्चतम न्यायालय ने आयोग से मांगा जवाब
भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने छात्रों पर लाठी चार्ज कि की निंदा
पत्रकारिता के अस्सी वर्षीय पर्वत हैं राय साहब : श्री राजनाथ सिंह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
उत्तराखंडराजनीति

उत्तराखंड में चल रहे एसआईआर प्रक्रिया के दौरान अफरातफरी का माहौल

Vartahar News
Vartahar News
September 26, 2026
दिल्ली में 30 देशों के छात्र एक स्वर में बोले—‘भारत हमारे दिल में बसता है।’
एनयूजेआई के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियां जोरों पर, जयपुर में नवंबर में जुटेंगे देशभर से सैंकड़ों पत्रकार
काकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान 20 जुलाई को हुई हिंसा की जांच के लिए अपराध शाखा में प्राथमिकी दर्ज
पत्रकारिता के अस्सी वर्षीय पर्वत हैं राय साहब : श्री राजनाथ सिंह

Categories

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • धर्म-कर्म
  • पर्यटन
  • यूथ

About US

Vartahaar News is an independent and trusted digital media platform committed to unbiased reporting, grassroots issues, politics, and real-time news coverage with accuracy and integrity.
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • उत्तराखंड
  • धर्म-कर्म
  • पर्यटन
  • राजनीति
  • सामाजिक
Vartahar NewsVartahar News
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?