By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vartahar NewsVartahar NewsVartahar News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • धर्म-कर्म
  • पर्यटन
  • यूथ
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने छात्रों पर लाठी चार्ज कि की निंदा
Share
Font ResizerAa
Vartahar NewsVartahar News
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • धर्म-कर्म
  • पर्यटन
  • यूथ
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • धर्म-कर्म
  • पर्यटन
  • यूथ
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Follow US
Vartahar News > Blog > दिल्ली > भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने छात्रों पर लाठी चार्ज कि की निंदा
दिल्लीयूथराजनीतिसामाजिक

भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने छात्रों पर लाठी चार्ज कि की निंदा

Vartahar News
Last updated: October 8, 2026 5:37 pm
Vartahar News
Published: October 8, 2026
Share
SHARE

भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने छात्रों पर लाठी चार्ज कि की निंदा

नई दिल्ली, 8 अक्तूबर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्री मुरली मनोहर जोशी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय शिक्षा प्रणाली एक ऐसी दुनिया बनाने में विश्वास रखती है, जहां मानवीय विकास के सभी पहलुओं – भौतिक, बौद्धिक और आध्यात्मिकता का सामंजस्य हो। जोशी ने यहां 21वें भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) उच्च शिक्षा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ”भारतीय शिक्षा प्रणाली एक ऐसी दुनिया बनाने में विश्वास रखती है जहां मानवीय विकास के सभी पहलुओं – भौतिक, बौद्धिक और आध्यात्मिकता का सामंजस्य हों।”

दिल्ली के भारत मंडपम में बृहस्पतिवार को शुरू हुआ दो दिवसीय सम्मेलन ”नयी विश्व व्यवस्था के लिए उच्च शिक्षा: सुधार, लचीलापन और प्रासंगिकता” विषय पर आधारित है। सम्मेलन के दौरान जोशी ने पत्रकारों से कहा कि छात्रों की जायज मांगों को सहानुभूति के साथ सुना जाना चाहिए, न कि लाठियों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। छात्रों के उग्र प्रदर्शनों के बारे में पूछे जाने पर भाजपा नेता ने कहा, ”छात्रों की उचित या जायज मांगों को हमेशा और बहुत सहानुभूति के साथ सुना जाना चाहिए। लाठीचार्ज का तरीका सही नहीं है। इस तरह से कभी समाधान नहीं मिल सकता। अगर कोई समस्या है, तो उनकी बात सुनें। वे हमारे बच्चे हैं।”

जोशी ने सम्मेलन में ”कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को अपनाने से लेकर तैयारी तक – भारतीय उच्च शिक्षा को एआई-युग के लिए तैयार करना” नामक एक रिपोर्ट भी जारी की। सिम्बायोसिस विश्वविद्यालय की कुलाधिपति विद्या येरवडेकर ने कहा कि प्रौद्योगिकी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के वर्चस्व वाली दुनिया में उच्च शिक्षा संस्थानों की जिम्मेदारी है कि वे अपने छात्रों को चुनौतियों का सामना करने में सक्षम बनाएं और भविष्य के लिए तैयार करें।

फिक्की के महासचिव अनंत स्वरूप ने कहा, ”कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ज्ञान पाने के तरीके को बदल रहा है। एक स्नातक को जिस स्तर की शिक्षा की जरूरत होती है एआई उसे बेहद तेजी से उपलब्ध करा रहा है जो कोई भी पाठ्यक्रम समिति नहीं कर सकती। कम निश्चितता के बावजूद दुनिया भर के विश्वविद्यालयों से उस दुनिया के बारे में अधिक से अधिक काम के लिए कहा जा रहा है जहां उनके छात्र प्रवेश करेंगे।”

थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के कुलपति पद्माकुमार नायर ने कहा कि विश्वविद्यालयों को करुणा और उत्कृष्टता, दोनों को साथ लेकर चलना सीखना होगा।

You Might Also Like

उत्तराखंड में चल रहे एसआईआर प्रक्रिया के दौरान अफरातफरी का माहौल
फॉर्म 6 में बदलाव की मंजूरी हमने नहीं दी, उच्चतम न्यायालय ने आयोग से मांगा जवाब
रविवार को इंडिया गेट से जंतर-मंतर तक नागरिक मार्च निकालने का फैसला 
उत्तराखंड को लूट रही है धामी सरकार – स्वामी आनंद स्वरूप
पार्टी नेतृत्व से आरपार की लड़ाई के मूड में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
Popular News

रविवार को इंडिया गेट से जंतर-मंतर तक नागरिक मार्च निकालने का फैसला 

Vartahar News
Vartahar News
October 4, 2026
उत्तराखंड को लूट रही है धामी सरकार – स्वामी आनंद स्वरूप
उत्तराखंड, पंजाब और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव बायोमीट्रिक मतदान प्रणाली से कराने की मांग
उत्तराखंड में चल रहे एसआईआर प्रक्रिया के दौरान अफरातफरी का माहौल
अमेरिकन आश्रम की प्रबंधक ने लगायी भूमि पर किए गए कब्जे को हटाने की गुहार

Categories

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • धर्म-कर्म
  • पर्यटन
  • यूथ

About US

Vartahaar News is an independent and trusted digital media platform committed to unbiased reporting, grassroots issues, politics, and real-time news coverage with accuracy and integrity.
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • उत्तराखंड
  • धर्म-कर्म
  • पर्यटन
  • राजनीति
  • सामाजिक
Vartahar NewsVartahar News
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?