By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vartahar NewsVartahar NewsVartahar News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • धर्म-कर्म
  • पर्यटन
  • यूथ
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: महिलाओं को लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी के लिए आगे आना चाहिए– दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता
Share
Font ResizerAa
Vartahar NewsVartahar News
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • धर्म-कर्म
  • पर्यटन
  • यूथ
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • धर्म-कर्म
  • पर्यटन
  • यूथ
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Follow US
Vartahar News > Blog > दिल्ली > महिलाओं को लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी के लिए आगे आना चाहिए– दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता
दिल्लीशिक्षासामाजिक

महिलाओं को लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी के लिए आगे आना चाहिए– दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता

Vartahar News
Last updated: October 5, 2026 4:37 pm
Vartahar News
Published: October 5, 2026
Share
SHARE

महिलाओं को लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी के लिए आगे आना चाहिए– दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर।
“महिलाओं को लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी के लिए आगे आना चाहिए और विकसित भारत के निर्माण में सार्थक योगदान देना चाहिए। हमारे लोकतंत्र की शक्ति समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी में निहित है और वर्ष 2047 के भारत के निर्माण में युवा महिलाओं की विशेष एवं महत्वपूर्ण भूमिका है,” यह बात दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने युवा संवाद कार्यक्रम के तहत दिल्ली विधानसभा का भ्रमण करने पहुंची दिल्ली विश्वविद्यालय के कमला नेहरू कॉलेज की छात्राओं के साथ संवाद के दौरान कही।

इस भ्रमण के माध्यम से छात्राओं को क्लासरुम की पढ़ाई से आगे बढ़कर एक लोकतांत्रिक संस्था के कामकाज को प्रत्यक्ष रूप से समझने तथा संविधान, विधायी प्रक्रियाओं और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की भूमिका के बारे में निकटता से जानने का अवसर मिला।
छात्राओं ने विधानसभा परिसर का भ्रमण किया और इसकी समृद्ध लोकतांत्रिक एवं संसदीय विरासत से परिचित हुईं।

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के साथ संवाद के दौरान छात्राओं ने लोकतंत्र, संवैधानिक मूल्यों, विधायी कार्यप्रणाली, सार्वजनिक जीवन में महिलाओं की भागीदारी तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका जैसे विषयों पर खुलकर एवं सार्थक चर्चा की। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक संवाद में भाग लिया तथा लोकतांत्रिक शासन और सदन की कार्यप्रणाली से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे।

गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी केवल मतदाता के रूप में सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि यह सार्वजनिक नेतृत्व, नीति निर्माण, विधायी बहस और निर्णय प्रक्रिया तक विस्तृत होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 की दिशा में भारत की यात्रा के लिए युवा महिलाओं की समान भागीदारी, प्रतिभा और नेतृत्व अत्यंत आवश्यक है।

विधानसभा अध्यक्ष ने छात्राओं को सार्वजनिक विषयों के प्रति जिज्ञासु बने रहने तथा अपने संवैधानिक अधिकारों के साथ-साथ नागरिक कर्तव्यों को भी समझने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को लोकतांत्रिक संस्थाओं के साथ सक्रिय रूप से जुड़ना चाहिए और संवाद, तार्किक विचार-विमर्श तथा संवैधानिक मूल्यों के माध्यम से विभिन्न विषयों को समझने की क्षमता विकसित करनी चाहिए।

भ्रमण के दौरान छात्राओं ने दिल्ली विधानसभा की ऐतिहासिक विरासत को करीब से जाना तथा इस भवन के भारत के संसदीय इतिहास से संबंध और इससे जुड़ी महत्वपूर्ण विभूतियों एवं ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्हें विधानसभा की विरासत से जुड़ी विभिन्न पहलों तथा विधानसभा की समृद्ध ऐतिहासिक यात्रा को संकलित करने वाली कॉफी टेबल बुक ‘एक शताब्दी यात्रा’ से भी परिचित कराया गया।

You Might Also Like

उत्तराखंड, पंजाब और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव बायोमीट्रिक मतदान प्रणाली से कराने की मांग
पार्टी नेतृत्व से आरपार की लड़ाई के मूड में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
एनयूजेआई के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियां जोरों पर, जयपुर में नवंबर में जुटेंगे देशभर से सैंकड़ों पत्रकार
अमेरिकन आश्रम की प्रबंधक ने लगायी भूमि पर किए गए कब्जे को हटाने की गुहार
फॉर्म 6 में बदलाव की मंजूरी हमने नहीं दी, उच्चतम न्यायालय ने आयोग से मांगा जवाब
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Editor's Pickउत्तराखंडदेश-विदेशयूथशिक्षा

क्या है आरक्षण बिल.. जिसे लेकर आंदोलन कर रहे स्वामी आनंद स्वरूप

Vartahar News
Vartahar News
September 12, 2026
पार्टी नेतृत्व से आरपार की लड़ाई के मूड में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
उत्तराखंड में चल रहे एसआईआर प्रक्रिया के दौरान अफरातफरी का माहौल
उत्तराखंड, पंजाब और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव बायोमीट्रिक मतदान प्रणाली से कराने की मांग
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जी का राजनीति से मन नहीं भरा है ?

Categories

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • धर्म-कर्म
  • पर्यटन
  • यूथ

About US

Vartahaar News is an independent and trusted digital media platform committed to unbiased reporting, grassroots issues, politics, and real-time news coverage with accuracy and integrity.
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • उत्तराखंड
  • धर्म-कर्म
  • पर्यटन
  • राजनीति
  • सामाजिक
Vartahar NewsVartahar News
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?