By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vartahar NewsVartahar NewsVartahar News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • धर्म-कर्म
  • पर्यटन
  • यूथ
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: कुंभ की तैयारियों का अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन ने जायजा लिया
Share
Font ResizerAa
Vartahar NewsVartahar News
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • धर्म-कर्म
  • पर्यटन
  • यूथ
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • धर्म-कर्म
  • पर्यटन
  • यूथ
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Follow US
Vartahar News > Blog > उत्तराखंड > कुंभ की तैयारियों का अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन ने जायजा लिया
उत्तराखंडधर्म-कर्मपर्यटन

कुंभ की तैयारियों का अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन ने जायजा लिया

Vartahar News
Last updated: September 25, 2026 4:33 pm
Vartahar News
Published: September 25, 2026
Share
SHARE

हरिद्वार, 27 सितंबर। अगले साल यानि 2027 में हरिद्वार चमक जाएगा। कुंभ मेला हरिद्वार में इस बार लगेगा और इसके लिए सरकार ने पूरे प्रशासनिक अमले को सड़क पर उतार दिया है। सड़के बन रही है। पगडंडियां बनानी शुरू हो गई है। ठेले, खोमचे वाले को अधिकृत जगहों पर जाने का आदेश दिया जा रहा है और अनधिकृत दुकानें हटाई जा रही है। पुलिस ने सिविक एजंसियों के साथ मिलकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने का रिहर्सल शुरू कर दिया है।

शुक्रवार को इसी बाबत कुंभ मेला की तैयारियों का जायजा लेने अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन एपी अंशुमान शुक्रवार को हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने रोशनाबाद स्थित पुलिस कार्यालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर मेला क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों, पुलिस व्यवस्था और सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में पहले एसएसपी कुंभ आयुष अग्रवाल ने अब तक की तैयारियों और आगामी कार्ययोजना का प्रस्तुतिकरण किया। एडीजी एपी अंशुमान ने निर्माणाधीन मेला नियंत्रण भवन, पुलिस लाइन, यातायात पुलिस लाइन, जीआरपी लाइन, अस्थायी थाना-चौकियों और होल्डिंग व पार्किंग स्थलों की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने भूमि अधिग्रहण और चिह्नीकरण की स्थिति की भी समीक्षा की। अधिकारियों को सभी निर्माण एवं अनुरक्षण कार्य समय से पूरा करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा कुंभ में अग्नि सुरक्षा के लिए तैयार आपात योजना, भीड़ नियंत्रण के उपकरण, अग्निशमन संसाधनों और अतिरिक्त उपकरणों की जरूरत पर चर्चा हुई। मेला क्षेत्र में लगाए जाने वाले सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के स्थान, वाहनों की उपलब्धता, अतिरिक्त वाहनों की आवश्यकता और बजट की स्थिति की भी समीक्षा की गई। बैठक में आईजी कार्मिक सुनील कुमार मीणा, आईजी कुंभ योगेंद्र सिंह रावत, आईजी बरिंदरजीत सिंह, एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह, एसएसपी कुंभ आयुष अग्रवाल, एसपी जीआरपी अरुणा भारती समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

You Might Also Like

अमेरिकन आश्रम की प्रबंधक ने लगायी भूमि पर किए गए कब्जे को हटाने की गुहार
भ्रष्टाचार और भय के माहौल में उत्तराखंड में तीसरे विकल्प की गूंज
उत्तराखंड, पंजाब और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव बायोमीट्रिक मतदान प्रणाली से कराने की मांग
उत्तराखंड को लूट रही है धामी सरकार – स्वामी आनंद स्वरूप
भाजपा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरीश रावत को गुगली मास्टर बताया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Blogसामाजिक

एनयूजेआई के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियां जोरों पर, जयपुर में नवंबर में जुटेंगे देशभर से सैंकड़ों पत्रकार

Vartahar News
Vartahar News
September 26, 2026
उत्तराखंड में चल रहे एसआईआर प्रक्रिया के दौरान अफरातफरी का माहौल
फॉर्म 6 में बदलाव की मंजूरी हमने नहीं दी, उच्चतम न्यायालय ने आयोग से मांगा जवाब
पार्टी नेतृत्व से आरपार की लड़ाई के मूड में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
महिलाओं को लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी के लिए आगे आना चाहिए– दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता

Categories

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • धर्म-कर्म
  • पर्यटन
  • यूथ

About US

Vartahaar News is an independent and trusted digital media platform committed to unbiased reporting, grassroots issues, politics, and real-time news coverage with accuracy and integrity.
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • उत्तराखंड
  • धर्म-कर्म
  • पर्यटन
  • राजनीति
  • सामाजिक
Vartahar NewsVartahar News
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?