By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vartahar NewsVartahar NewsVartahar News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • धर्म-कर्म
  • पर्यटन
  • यूथ
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: भ्रष्टाचार और भय के माहौल में उत्तराखंड में तीसरे विकल्प की गूंज
Share
Font ResizerAa
Vartahar NewsVartahar News
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • धर्म-कर्म
  • पर्यटन
  • यूथ
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • धर्म-कर्म
  • पर्यटन
  • यूथ
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Follow US
Vartahar News > Blog > उत्तराखंड > भ्रष्टाचार और भय के माहौल में उत्तराखंड में तीसरे विकल्प की गूंज
उत्तराखंडराजनीति

भ्रष्टाचार और भय के माहौल में उत्तराखंड में तीसरे विकल्प की गूंज

Vartahar News
Last updated: October 6, 2026 6:02 pm
Vartahar News
Published: October 6, 2026
Share
SHARE

भ्रष्टाचार और भय के माहौल में उत्तराखंड में तीसरे विकल्प की गूंज

एक पार्टी नागनाथ तो दूसरी सांपनाथ – स्वामी आनंद स्वरूप

हल्द्वानी, 6 अक्टूबर 26। उत्तराखंड को विकास की ऊंचाइयों तक पहुंचाने, जल-जंगल-जमीन के हक और उससे प्रदेश को लाभ कैसे मिले, इस विषय पर आज हल्द्वानी में भ्रष्टाचार और भय के माहौल में उत्तराखंड में तीसरे विकल्प की गूंज नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम से पहले आनंद स्वरूप महाराज जी की टीम ने न्याय के देवता गोलू देवता के दर्शन किए गए और उसके बाद बालाजी वाटिका हॉल में तीसरे राजनीतिक विकल्प के लिए एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम में शांभवी पीठ के पीठाधीश्वर आनंद स्वरूप महाराज जी ने कहा कि प्रदेश में तीसरा विकल्प तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही प्रदेश को लूटने में लगी हैं। “एक पार्टी नागनाथ है तो दूसरी सांपनाथ है, जिन्होंने उत्तराखंड की जनता को छला है।”

आनंद स्वरूप महाराज जी ने कहा कि उत्तराखंड में भ्रष्टाचार चरम पर है, अधिकारियों से जनता परेशान है, हर जगह लूट का माहौल है और जनता भय के माहौल में जी रही है। जनता अब तीसरे विकल्प की मांग कर रही है।

उन्होंने कहा कि आज अलग-अलग कानून लाकर, यूजीसी जैसे कानूनों के जरिए समाज को जाति-धर्म में बांटकर हिंदुओं को बांटने का काम किया जा रहा है। हम समाज में समानता के अधिकार की मांग करते हैं। हम हर गरीब को गरीबी के आधार पर आरक्षण के पक्षधर हैं और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का आह्वान कर रहे हैं।

महाराज आनंद स्वरूप जी ने कहा कि 1 नवंबर को देहरादून से एक विशाल जनसभा के साथ उत्तराखंड के हितों को ध्यान में रखते हुए तीसरे राजनीतिक विकल्प का शंखनाद किया जाएगा।* हमारे लोग लगातार हर जिले में काम में जुटे हैं। मजबूत विकल्प आज उत्तराखंड की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता है।

कार्यक्रम में भुवन भट्ट, विशाल शर्मा, तेज सिंह कार्की, अमित चौहान, दीपक जोशी, मनोहर मिश्रा, दिनेश थुआल, बालम जोशी, विजय तिवारी, देवेंद्र सिंह खाती, बृजपाल नेगी, राकेश चौहान, भुवन सत्यवली, हेम भट्ट, सुरेश शर्मा, प्रकाश शर्मा, प्रकाश मंडोलिया, अनिता जोशी, किरन बोरा आदि सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

You Might Also Like

पत्रकारिता के अस्सी वर्षीय पर्वत हैं राय साहब : श्री राजनाथ सिंह
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जी का राजनीति से मन नहीं भरा है ?
क्या है आरक्षण बिल.. जिसे लेकर आंदोलन कर रहे स्वामी आनंद स्वरूप
उत्तराखंड में चल रहे एसआईआर प्रक्रिया के दौरान अफरातफरी का माहौल
पार्टी नेतृत्व से आरपार की लड़ाई के मूड में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
उत्तराखंडयूथशिक्षा

उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के12 वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने प्रदान किए 32 स्वर्ण पदक,पत्रकारिता में सचिन पालीवाल को मिला गोल्ड मेडल

Vartahar News
Vartahar News
September 28, 2026
क्या है आरक्षण बिल.. जिसे लेकर आंदोलन कर रहे स्वामी आनंद स्वरूप
उत्तराखंड को लूट रही है धामी सरकार – स्वामी आनंद स्वरूप
काकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान 20 जुलाई को हुई हिंसा की जांच के लिए अपराध शाखा में प्राथमिकी दर्ज
एनयूजेआई के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियां जोरों पर, जयपुर में नवंबर में जुटेंगे देशभर से सैंकड़ों पत्रकार

Categories

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • धर्म-कर्म
  • पर्यटन
  • यूथ

About US

Vartahaar News is an independent and trusted digital media platform committed to unbiased reporting, grassroots issues, politics, and real-time news coverage with accuracy and integrity.
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • उत्तराखंड
  • धर्म-कर्म
  • पर्यटन
  • राजनीति
  • सामाजिक
Vartahar NewsVartahar News
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?